फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बारिश ने रद्द करवाया फाइनल, वॉलीबाल में टॉस से ओल्ड मनाली की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
कुल्लू में सरसेई जवाड़ी मेले के समापन अवसर पर ​खिलाड़ियों को पुस्कृत करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
हरिपुर (कुल्लू)। जिले की ऊझी घाटी के सरसेई में आयोजित तीन दिवसीय जबाड़ी मेला का समापन हो गया है। देव परंपराओं का निर्वहन होते ही सोमवार को खेल प्रतियोगिताएं करवाई गईं लेकिन बारिश के खलल के कारण वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच नहीं हो सका। ऐसे में टॉस से विजेता टीम को घोषित करना पड़ा। फाइनल मैच ओल्ड मनाली और अलेऊ के बीच खेला जाना था। टॉस में ओल्ड मनाली विजेता बनी।
विज्ञापन

इसके अलावा कबड्डी का फाइनल मैच जिला कुल्लू के हल्लाण-एक और बिलासपुर के बीच खेला गया। इसमें बिलासपुर की टीम ने ट्राॅफी पर कब्जा किया। महिलाओं के लिए आयोजित होने वाली चेयर रेस, जलेबी रेस और रस्साकशी की प्रतियोगिताएं बारिश के कारण रद्द करनी पड़ी। वॉलीबाल और कबड्डी की विजेता टीमों को समापन कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने ट्राॅफी और इनाम राशि प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें