फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिशों में ही छह करोड़ का नुकसान

Mon, 01 Aug 2016 10:58 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
rain kullu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूखे की मार से जूझ रहे कुल्लू जिला में हल्की सी बरसात से ही करीब छह करोड़ का नुकसान हो गया है। लोक निर्माण विभाग और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को बारिश से ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं किसान और बागवान बारिश की राह ताक रहे हैं। बरसाती सीजन को देखते हुए दोनों विभागों ने कमर कस ली है। बारिश से सबसे अधिक नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। लोनिवि के सर्किल छह कुल्लू में बरसात में अब तक करीब चार करोड़ का नुकसान आंका गया है। हालांकि अभी बरसात कोई भी बड़ा नुकसान रिपोर्ट नहीं हुआ है। अकेले लोनिवि के डिवीजन एक 2.24 करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


वहीं डिवीजन दो को 1.94 करोड़ रुपये नुकसान हुआ है। इनमें विभिन्न जगहों में डंगे टूटना, नालियों व सड़कों को क्षति पहुंचना शामिल है। वहीं, आईपीएच विभाग में अब बरसात से 1.90 करोड़ की चपत लगी है। विभाग की विभिन्न पेयजल स्कीमों को बरसात से नुकसान पहुंचा है। हालांकि विभाग का दावा है कि नुकसान के बावजूद सभी पेयजल व सिंचाई योजनाएं सुचारु रूप से चल रही है। पेयजल व सिंचाई योजनाओं को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। जिन्हें दुरुस्त करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ललित भूषण ने बताया कि अभी तक करीब चार करोड़ रुपये नुकसान बारिश से आंका गया है। जिसकी रिपोर्ट सरकार को भेजी गई है। वहीं, आईपीएच विभाग के अधीक्षण अभियंता देवेश भारद्वाज ने बताया कि करीब 1.90 करोड़ का नुकसान हुआ है। सभी पेयजल व सिंचाई योजनाएं सुचारु रूप से चल रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें