फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केलांग में रघुवीर सिंह बाली फहराएंगे तिरंगा

Mon, 19 Jan 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मैदान में होगा गणतंत्र दिवस समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पुलिस मैदान में आयोजित होगा। उपाध्यक्ष पर्यटन विकास बोर्ड रघुवीर सिंह बाली समारोह की अध्यक्षता करेंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
यह बात कार्यवाहक उपायुक्त लाहौल–स्पीति कुनिका ने कही। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। संबंधित विभागों को समय रहते व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस और एनसीसी की टुकड़ियां परेड करेंगी। इसके अतिरिक्त स्कूली विद्यार्थियों एवं स्थानीय कलाकारों की ओर से देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम जनता से अपील की है कि वे अधिक संख्या में उपस्थित होकर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की शोभा बढ़ाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें