कुल्लू कालेज में कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय एंटी-रैगिंग जागरूकता अभियान के द
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय एंटी-रैगिंग जागरूकता अभियान का सोमवार को समापन हुआ। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्प्रभावों, कानूनी प्रावधानों और महाविद्यालय की जीरो टॉलरेंस नीति से अवगत कराया गया।
अभियान के पहले चरण में 24 जुलाई को शारीरिक शिक्षा एवं पर्यटन विभाग, दूसरे चरण में 25 जुलाई को इतिहास, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विभाग तथा अंतिम चरण में सोमवार को भूगोल विभाग के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का संचालन एंटी-रैगिंग सेल के संयोजक प्रो. सोम पराकर ने किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को शारीरिक, मानसिक, मौखिक और साइबर रैगिंग के अलावा यौन उत्पीड़न तथा जाति, लिंग और ट्रांसजेंडर के आधार पर होने वाले भेदभाव सहित रैगिंग के विभिन्न स्वरूपों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रैगिंग कानूनन दंडनीय अपराध है। प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि जागरूक, जिम्मेदार और विवेकशील नागरिक तैयार करना है। उन्होंने कहा कि रैगिंग या उत्पीड़न की किसी भी घटना की सूचना तत्काल एंटी-रैगिंग सेल अथवा महाविद्यालय प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने सभी विद्यार्थियों को एंटी-रैगिंग की शपथ दिलाई। संवाद
कुल्लू कालेज में कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय एंटी-रैगिंग जागरूकता अभियान के द