फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग उपकरणों की होगी जांच

Sun, 28 Apr 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में साहसिक गतिविधियों के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन सीजन से पहले राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग में उपयोग होने वाले आवश्यक उपकरणों का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही गाइडों के लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पर्यटन विभाग एवं अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग उपकरणों का निरीक्षण करेंगे। पर्यटन सीजन से पूर्व उपकरणों का निरीक्षण होने से हादसों का खतरा भी कम होगा। राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग उपकरणों के निरीक्षण की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
निर्धारित तिथियों के अनुसार 29 अप्रैल से आठ मई तक निरीक्षण अभियान चलेगा। इसमें राफ्ट और ग्लाइडर के अलावा अन्य सभी आवश्यक उपकरणों की बारीकी से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

तय तिथियों में राफ्टिंग उपकरणों का निरीक्षण राफ्टिंग केंद्र पिरड़ी और बबेली तथा पैराग्लाइडिंग उपकरणों का निरीक्षण सोलंगनाला, डोभी और गड़सा में किया जाना है। इसके अलावा राफ्टिंग गाइड टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन रिवर राफ्टिंग केंद्र पिरड़ी में होगा। इस संबंध में अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के निदेशक अभिनाष नेगी ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा और साहसिक गतिविधियों के बीच जोखिम को कम करने के लिए राफ्टिंग-पैराग्लाइडिंग उपकरणों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें