फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल की संपर्क सड़कों को जल्द बहाल करेगा पीडब्ल्यूडी

Mon, 30 Dec 2024 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के सिस्सू में बर्फ के बीच अपने गणतव्य की और जाते ग्रामीण।-संवाद
विज्ञापन
विधायक अनुराधा ने लोक निर्माण विभाग को दिए क्रमबद्ध बहाल करने के निर्देश
विज्ञापन

मुख्य सड़क से दूर वाले संपर्क मार्गों को प्राथमिकता से बहाल करने के लिए कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले में बर्फबारी के बाद आवागमन के लिए दूरदराज गांवों के लोगों को परेशान होना नहीं पड़ेगा। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने लोक निर्माण विभाग को जिले की संपर्क सड़कों को क्रमबद्ध तरीके से बहाल करने को निर्देश दिए हैं।
जिले में लोक निर्माण विभाग के करीब 200 से अधिक संपर्क मार्ग हैं। इसमें लाहौल में ही 134 संपर्क सड़कें हैं। इनके बंद होने से सबसे अधिक दिक्कत मयाड़ घाटी के साथ नैनगार और योचे गांव के लोगों को उठानी पड़ती है। मयाड़ घाटी के अंतिम गांव खंजर के लोगों को संपर्क मार्ग बंद होने से 24 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। इस बार इन सड़कों को बर्फबारी के बाद विभाग समय पर यातायात के लिए बहाल कर देगा। विधायक अनुराधा राणा के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने संपर्क सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। सीमा सड़क संगठन भी मुख्य सड़क को बहाल करने में जुटा है।
विज्ञापन

सोमवार को लोक निर्माण विभाग ने त्रिलोकनाथ और सिंदवाड़ी कस्बे की ओर जाने वाली संपर्क सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया। विधायक ने कहा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों को बहाल रखने के निदेश दिए हैं। जो संपर्क मार्ग मुख्य सड़क से काफी दूर हैं, उन्हें प्राथमिकता देने को कहा है।
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता पवन राणा ने बताया कि सोमवार को त्रिलोकनाथ की ओर जाने वाली संपर्क सड़क के साथ सिंदवाड़ी और केलांग कस्बे की सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। राणा ने बताया कि चरणबद्ध तरीके से सभी संपर्क सड़क बहाल किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें