फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पंजाब निवासी चरस का आरोपी कुल्लू अस्पताल से फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से फरार हो गया है। अस्पताल से भागने वाला आरोपी पंजाब का है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपी संदीप कुमार (40), निवासी मकान नंबर 13, वार्ड नंबर 17, गुरु गोविंद सिंह नगर, होशियारपुर, पंजाब को पुलिस ने भुंतर थाना के तहत 16 जनवरी को एक किलो 106 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था। आरोपी अब न्यायिक हिरासत में चल रहा था। उसे दिक्कत के कारण अस्प्ताल में भर्ती किया गया था।
रविवार रात करीब 3:30 बजे आरोपी मौका देखकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपी के भागने की सूचना संबंधित थानों को देकर नाकाबंदी कर दी है। फरार आरोपी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस ने फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें बना दी हैं। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें