फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: संसारी-किलाड़-थिरोट और तांदी सड़क भूमि अधिग्रहण के लिए होगी जनसुनवाई

Mon, 15 Sep 2025 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
212 बीघा भूमि का होगा अधिग्रहण, 17 से 22 सितंबर तक होगी सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए जनसुनवाई होगी। सहायक आयुक्त उपायुक्त लाहौल-स्पीति एवं प्रशासक आरएंडआर कल्याणी तिवाना ने बताया कि संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी सड़क के सुधार और विस्तारीकरण के लिए जिले के यह जन सुनवाई होगी।
विज्ञापन

संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी सड़क विस्तार के लिए 212 बीघा भूमि अधिग्रहण होगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग की ओर से अधिसूचनाएं 24 और 29 अक्तूबर 2024 को जारी की गई थीं। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों के लिए ड्राफ्ट पुनर्वास और पुनर्व्यवस्थापन योजना तैयार कर पंचायत सचिवों को भेज दी गई है। इस योजना को अंतिम रूप देने से पहले प्रभावित लोगों से विचार-विमर्श हेतु जन सुनवाई आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


जन सुनवाई का कार्यक्रम
17 सितंबर : सुबह 11 बजे, विश्राम गृह विद्युत विभाग कारगा (तांदी, नुपे-माडंग, दिपे-माडंग, ठोलंग, तोजिंग, रांग्वे, लोट की जनता के लिए)।
19 सितंबर : सुबह 11 बजे, पंचायत भवन रानिका (रूडिंग, किरकिरचा, यंगकिरतिंग, किरतिंग, शांशा, गोहरमा, फूडा, राप्डिंग के लिए)।
20 सितंबर : सुबह 11 बजे, पंचायत भवन जहालमा (जहालमा, जुण्डा, तलजोन, खरूटी, भियाडी, चेंवर, चमबक, मूरिंग, कमरी, थिरोट, सिंदवाड़ी के लिए)।
22 सितंबर : सुबह 11 बजे, पंचायत भवन उदयपुर (हडुका, उदयपुर, मडग्राम, कुरचेड़ की जनता के लिए)।
प्रशासन ने प्रभावित ग्रामीणों से अपील की है कि वे इन जन सुनवाई में शामिल होकर अपने सुझाव और विचार दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें