पतलीकूहल में किसान बिल के विरोध में प्रदर्शन करते किसान सभा के सदस्य।
- फोटो : Kullu
पतलीकूहल (कुल्लू)। कृषि कानून को लेकर धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में बुधवार को ऊझी घाटी के मेला ग्राउंड पतलीकूहल में किसान सभा ने धरना-प्रदर्शन किया। किसान सभा नगर ब्लॉक के सचिव अनिल कुमार की अगुवाई में किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है। प्रदर्शन में किसान सभा नगर ब्लॉक सचिव अनिल कुमार, किसान सभा मनाली के सचिव खेम चंद ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल में तीन कानून पारित किए हैं। ये सभी किसान और मजदूर विरोधी है। किसान पिछले कई दिनों से दिल्ली की सीमा पर कड़ाके की ठंड में धरना दे रहे हैं। मोदी सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है। इन कानूनों से सिर्फ पूंजीपतियों का ही भला होगा। उन्होंने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। किसानों के उत्पाद व उनकी खरीद को लेकर कोई भी लेना देना नहीं है। किसान सभा पूरी तरह से किसानों के समर्थन में है और आगे भी धरना देती रहेगी।