बंजार (कुल्लू)। प्रदेश सरकार की ओर से ग्राम पंचायत कोटला के लौल प्राथमिक विद्यालय को बंद करने के फरमान से लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने विधायक सुरेंद्र शौरी को इस बारे में ज्ञापन सौंपा है। विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सरकार में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर के ध्यान में मामले को लाया गया है।
उन्होंने कहा कि लौल गांव पहाड़ी पर स्थित है। यहां से मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए एक व्यक्ति को कम से कम एक घंटे से अधिक का समय लगता है। ऐसे में गांव के छोटे बच्चों की सुविधा के विपरीत विद्यालय को बंद करना तर्कसंगत नहीं है। इस विद्यालय को बंद करने के लिए शिक्षा विभाग और सरकार ने मापदंडों और व्यवहारिकता को दरकिनार किया है। संवाद