न्यूली (कुल्लू)। प्राथमिक विद्यालय मनियाशी में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी।
साथ ही हिमाचल की समृद्ध संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वार्षिक समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि सेवानिवृत्त सीएचटी दलीप सिंह ठाकुर ने किया। समारोह की अध्यक्षता मुख्याध्यापक मेहर चंद ने की। मुख्यातिथि दलीप सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा समेत अन्य गतिविधियों में बेहतर सुविधा मिल रही हैं।
विद्यार्थियों को इन सुविधाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों और अभिभावकों का आपसी समन्वय बेहतर होना आवश्यक है, जिससे कि बच्चा अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। उन्होंने सालभर की शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष दीपिका ठाकुर, राजकीय महाविद्यालय देहुरी के प्राचार्य कुलदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
...
इन नौानिहालों को मिला सम्मान
वार्षिक शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर तनीशा ठाकुर, तुषार, रेहान सिंह, काव्य ठाकुर, भुवनेश्वर, सायरा ठाकुर, निशु ठाकुर, श्रेय, आयुष्मान ठाकुर, अंजलि ठाकुर, कैथरीन, रूहाविका ठाकुर, आर्यन ठाकुर, पीयुष, सुनिधि आदि को सम्मान मिला।
000