फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर में पुराना पैदल पुल बंद होने से बढ़ी परेशानी

Wed, 06 Aug 2025 07:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। जिला के प्रवेश द्वार भुंतर में पुराना पैदल पुल आवाजाही के लिए बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भुंतर में आरसीसी डबललेन पुल 27 जुलाई को जनता को समर्पित किया गया था। अगर आरसीसी पुल भी नहीं बना होता तो पारला भुंतर और भुंतर मेन बाजार के बीच आवाजाही का कोई भी साधन नहीं बचता।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी महेंद्र कुमार, तरुण, विवेक और ओमप्रकाश ने कहा कि पहले भुंतर बैली ब्रिज को छह माह तक बंद रखा गया। अब बैली ब्रिज से वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो पुराने पुल ने जवाब दे दिया। भुंतर का पुराना पैदल पुल वर्षों से पारला भुंतर और मेन बाजार को जोड़ने का प्रमुख माध्यम है। ब्यास नदी में आई बाढ़ ने पुल को क्षतिग्रस्त किया है। लोगों को मेन बाजार भुंतर से पारला भुंतर जाने के लिए बैली ब्रिज से होकर आना पड़ रहा है। क्षतिग्रस्त पैदल पुल का उपायुक्त, एसडीएम कुल्लू, तहसीलदार भुंतर, विभागीय अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया है। पुल जल्द दुरुस्त कर लोगों को राहत प्रदान की जाए। वहीं लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दुष्यंत पाल का कहना है कि टेंडर कॉल हो रहे हैं। पुल की मरम्मत का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें