सैंज के दरमेढ़ा में देवरथों की उपस्थिति में कारदार पद संभालते प्रेमचंद। -संवाद
सैंज (कुल्लू)। घाटी के देवता पंचवीर के कारदार के रूप में प्रेम चंद को जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी ताजपोशी रविवार को दरमेढ़ा में आयोजित एक भव्य धार्मिक समारोह में की गई। इस अवसर पर देव परंपराओं की झलक देखने को मिली। कारदार की ताजपोशी से देव समाज में खुशी का माहौल रहा।
देव कारज में घाटी के प्रमुख देवताओं पंचवीर सेरी सुचैहण, देवता भंभू (भैरव कथैउगी) और देवता पंचवीर वनोगी ने भी भाग लिया, जिससे यहां भव्य देव मिलन का आयोजन हुआ। कारदार की ताजपोशी के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद