फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया मलाणा प्रोजेक्ट का अधिकारी

Mon, 25 Aug 2025 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकार्ड तलब करने के लिए पुलिस अलग से देगी नोटिस
विज्ञापन

निर्देशों को पालन न करने पर प्रोजेक्ट पर दर्ज किया है केस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर पार्वती घाटी के एक बिजली प्रोजेक्ट के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मणिकर्ण पुलिस ने अब परियोजना के अधिकारी को पूछताछ के लिए थाने तलब किया है। उन्हें रिकाॅर्ड लेने के लिए नोटिस भी जारी किया है।
जिले में लगातार बारिश होने के कारण अभी अधिकारी पूछताछ के लिए थाने नहीं आया है और उन्होंने मौसम के हालत ठीक न होने पर दो से तीन दिन का समय मांगा है।
बता दें कि 22 अगस्त को प्रदेश सरकार के ऊर्जा निदेशालय के मुख्य अभियंता ने परियोजना प्रबंधक पर मणिकर्ण पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है। प्रोजेक्ट पर सरकारी की ओर से जारी निर्देशों को पालन न करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने शिकायत में कहा है कि मणिकर्ण घाटी में लगे बिजली प्रोजेक्ट मलाणा-दो द्वारा समय-समय पर जारी उचित निर्देशों का पालन नहीं किया गया। परियोजना बांध के गेटों की खराबी के कारण डाउनस्ट्रीम में सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 336 और 427 के अलावा आपदा प्रबंधन अधिनियम 506 की धारा 56 के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि जल्द ही मामले को लेकर परियोजना के अधिकारी से पूछताछ होगी।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें