फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मौहल से पुलिस ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी

Fri, 03 Jan 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पुलिस के पीओ सेल ने वीरवार को एक उद्घोषित अपराधी को पकड़ा है। इसे पुलिस ने जिला मुख्यालय के साथ लगते पांच किलोमीटर दूर नेचर पार्क मौहल से दबोचा।
विज्ञापन

उदघोषित अपराधी किरण कुमार (41 वर्ष) निवासी गांव शूरू, डाकघर प्रीणी, तहसील मनाली, जिला कुल्लू के खिलाफ 07 जुलाई 2018 को आईपीसी की धारा 380,454,120 बी के तहत पुलिस थाना मनाली में मामला दर्ज हुआ था। 6 जून 2024 को मनाली कोर्ट ने उसे उद्घोषित अपराधी करार दिया था। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि उद्घोषित अपराधी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें