कोर्ट ने तीन दिन दिन पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पुलिस ने एक फरार आरोपी को पकड़ा है। आरोपी दिल्ली में नाम बदलकर रह रहा था। आरोपी के खिलाफ कुल्लू थाने में पांच दिसंबर 2023 को मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी, लेकिन यह पुलिस से बचता फिर रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया था।
पुलिस को गुप्त सूत्रोंं से जानकारी मिली कि आरोपी प्रीतम सिंह (24) गांव धारा चनौण, तहसील बंजार, जिला कुल्लू कनौन में छुपा है। फोन ट्रेस करने के साथ पुलिस ने इसके ठिकाने पर दबिश दी और इसे दबोच लिया। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट ने उसे तीन दिन तक पुलिस रिमांड में रखने का आदेश सुनाया है।