कुल्लू। ओकार्ड इंडिया दिल्ली साहित्य सम्मान दे रही है। इस साल ओकार्ड साहित्य सम्मान कुल्लू के कवि गणेश गनी को दिया जा रहा है। उन्हें यह सम्मान 23 जून को ऐतिहासिक गेयटी सभागार शिमला में एक साहित्य समारोह में दिया जाएगा। गणेश गनी मूलत: पांगी घाटी के शौर गांव के रहने वाले हैं। उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हैं।
इनमें साहित्य संवाद की पुस्तक किससे चलते हैं बिल्ली के पांव, वह सांप सीढ़ी नहीं खेलता, हवा को जाने नहीं देगी, यह समय है लौटाने का, थोड़ा समय निकाल लेना और जो बात शुरू हुई थी प्रमुख हैं।
गनी ने कहा कि उनका फोकस हमेशा नवोदित और युवा रचनशीलता को प्रोत्साहित करना है। ओकार्ड इंडिया (ओजस सेंटर फॉर आर्ट एंड रीडरशिप डेवलपमेंट) शिमला के रिज मैदान पर 21 जून से 30 जून तक राष्ट्रीय पुस्तक मेला लग रहा है। ओकार्ड के निदेशक राकेश गुप्ता ने कहा कि ओकार्ड संस्था की ओर से छठा ओकार्ड साहित्य सम्मान कुल्लू के कवि गणेश गनी को दिया जा रहा है। संवाद