फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्लॉट के दाम नहीं बढ़ेंगे, कारोबारियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित पहली बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। उत्सव में सांस्कृतिक गतिविधियों को आकर्षक बनाने के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि मेले में आने वाले कारोबारियों के लिए प्लॉट के दाम नहीं बढ़ाए जाएंगे। उन्हें पुराने दामों पर ही प्लॉट उपलब्ध करवाए जाएंगे। हालांकि, एक बाजार में एक कारोबारी को दो से अधिक प्लॉट नहीं दिए जाएंगे। प्लॉट आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी और समावेशी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुल्लू दशहरा 21 से 27 अक्तूबर तक आयोजित होगा और रघुनाथ जी की रथयात्रा के साथ उत्सव का आगाज होगा। इसमें 300 से अधिक देवी-देवता शामिल होंगे। खेलकूद प्रतियोगिताओं की इनामी राशि बढ़ाने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए भी पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि बढ़ाने पर निर्णय लिया गया। उत्सव के दौरान 19 विभागों की प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।
बैठक में कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। मेले में होमगार्ड की तैनाती के साथ ट्रैफिक स्वयंसेवकों और चेक पोस्ट की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस की निगरानी के लिए कंट्रोल टावर स्थापित किया जाएगा, जहां से पूरे मेला परिसर पर नजर रखी जाएगी। पार्किंग व्यवस्था के संचालन पर भी चर्चा की गई। मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए 30 इलेक्ट्रिक बसें विशेष रूप से चलाई जाएंगी। इसके अलावा आनी-निरमंड, मणिकर्ण, लग और ऊझी घाटी के लिए भी विशेष बसें चलाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद कुल्लू रात 12 बजे के बाद मेला परिसर की सफाई करवाएगी, ताकि अगले दिन मेला गतिविधियां सुचारु रूप से शुरू हो सकें। देवताओं के साथ आने वाले बजंतरियों को दी जाने वाली राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। इससे वे उत्सव के दौरान अपनी आवश्यकताओं के लिए राशि का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें