फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग से कम हो रही पेट्रोल की आपूर्ति

विज्ञापन
जिले के इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरने के लिए लगीं वाहनों की कतारें। संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की किल्लत है। उपभोक्ताओं को पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल की आपूर्ति नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जिले के अधिकतर पेट्रोल पंप सूखे हैं। इसके कारण पेट्रोल का संकट गहराया है। जिले कुल्लू में पेट्रोल की मांग के अनुसार आपूर्ति नहीं हो रही है। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से पेट्रोल की कमी ने वाहन चालकों और पर्यटकों की समस्या को बढ़ा दिया है। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल न मिलने के कारण परेशान होना पड़ रहा है। पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि अभी कुछ और दिनों तक पेट्रोल और डीजल का संकट अभी बने रहने के आसार हैं।
गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह से जिला में उपभोक्ताओं को पेट्रोल के लिए भटकना पड़ रहा है। इंडियन आयल कारपोरेशन के पेट्रोल पंपों पर हालात में सुधार देखने को मिला है।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल के पंपों पर रोजाना पेट्रोल उपलब्ध हो रहा है। इस संबंध में इंडियन आयल कारपोरेशन पेट्रोल पंप के प्रबंधक रशपाल शर्मा ने कहा कि सप्लाई सामान्य चल रही है। पेट्रोल पंपों पर वाहनों की संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक है।
डीजल की नहीं कोई कमी
जिले में डीजल की कोई कमी नहीं है। ऐसे में बसों और मालवाहकों बड़े वाहनों की आवाजाही में कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। इंडियन आयल समेत भारत पेट्रोल कारपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर डीजल की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें