फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर देश के प्रति निभाए कर्तव्य : रमन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर के साथ लगते तेगूबेहड़ में लोगों को मतदान का महत्व समझाया गया। विधानसभा कुल्लू की स्वीप टीम ने तेगूबेहड़ में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें टीम के नोडल अधिकारी रमन जैन ने लोगों को मतदान करने के मुख्य पहलू से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि हमारे मतदान करने से लोकतंत्र में पारदर्शिता और सुदृढ़ता बनी रहती है, जिसके चलते देश का लोकतंत्र मजबूत बनता है। शत-प्रतिशत मतदान ही लोकतंत्र की जान है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी उपस्थित लोगों खासकर युवाओं से मताधिकार का उपयोग करने की अपील की। कहा कि मतदान कर देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाएं। एक अप्रैल 2024 तक 18 साल की आयु पूर्ण करने वाले युवा चार मई तक मतदाता पहचान बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं और इस लोकसभा चुनाव में मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें