फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली महादेव रोपवे के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे लोग

Thu, 01 Jun 2023 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। खराहल क्षेत्र के लोग शुक्रवार को कुल्लू में बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ सड़क पर उतरेेंगे। जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर लोग बिजली महादेव में रोपवे लगाने के फैसले का विरोध करेंगे। प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। प्रदर्शन में महिला मंडल, युवक मंडल सहित आम लोगों से शामिल होंगे। रोपवे के विरोध में लोगों के सड़कों पर उतरने से सरकार और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बिजली महादेव के बनने वाले रोपवे के खिलाफ पूईद पंचायत के प्रधान सरचंद ठाकुर ने खराहल के गांव-गांव में जाकर बैठकें की। लोगों को रोपवे से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। लोगों की सहमति के बाद शुक्रवार को प्रदर्शन का फैसला लिया गया है। पूईद पंचायत के प्रधान ने कहा कि रोपवे प्रोजेक्ट का खराहल की जनता को कोई फायदा नहीं है, उल्टा नुकसान हैं।
जिया पंचायत के प्रधान संजू पंडित का कहना है कि देवता ने भी रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर स्पष्ट रूप से इंकार किया है। देवता का फैसला सर्वमान्य है। शुक्रवार को नेहरू पार्क में खराहल और कशावरी फाटी के लोग इकट्ठे होंगे। यहां से प्रदर्शन शुरू होगा।
विज्ञापन


मंजूर नहीं देव नीति पर राजनीति : सुंदर ठाकुर
मुुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि हम देव परंपरा में पूर्ण रूप से विश्वास रखते हैं और उसका सम्मान करते हैं। लेकिन देव नीति पर राजनीति मंजूर नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया में इस तरह की प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

..संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें