फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ के बीच 13 किमी पैदल सफर कर सोझा पहुंचे लोग

विज्ञापन
औट-लुहरी हाईवे बर्फबारी के कारण बंद हो गया है। जलोड़ी दर्रा से सोझा तक पैदल आते लोग।--संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू व लाहौल में तीसरे दिन भी बर्फबारी से दुश्वारियां कम नहीं हुईं। कई जगहों पर जनजीवन अस्त व्यस्त होने से लोगों को कड़ाके की ठंड में भारी परेेशानी का सामना करना पड़ा है। रविवार को जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला एनएच-305 बसों के साथ अन्य छोटे वाहनों के लिए पूरी तरह से अवरुद्घ रहा। हालांकि कुछ फोर बाई फोर वाहन जोखिम के साथ आरपार हुए है।
विज्ञापन

रविवार को बर्फ देखने के लिए सोझा में कई सैलानी पहुंचे और बर्फबारी का आनंद लिया। जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाले हाइवे-305 पर बस सेवा के साथ छोटे वाहनों की आवाजाही न होने से लोगों को 10 से 13 किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ा है। जबकि कई लोग बस के लिए घियागी तक पैदल पहुंचे हैं। कई लोग सोझा से बंजार व कुल्लू के लिए छोटे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। एनएच अथॉरिटी ने बर्फ हटाने को काम शुरू कर दिया है। आनी की तरफ से जलोड़ी दर्रा तक सभी तरह के छोटे वाहनों के लिए हाईवे बहाल हो गया है। लेकिन जलोड़ी दर्रा से सोझा तक बर्फ हटाने का काम जारी है। ऐसे में एक से दो दिन छोटे वाहनों के लिए और चार से पांच दिन में बस के लिए बहाल होने की संभावना है।
सड़क पर बिछी बर्फ में करीब सैलानियों की ट्रेवलर के साथ अन्य छोटे वाहन दो दिनों से फंसे हुए हैं। फनौटी वासी लाल चंद ठाकुर, बालकृष्ण सेठ, नवदीप शर्मा, मोहिनी ठाकुर तथा सपना ने कहा कि उन्होंने बर्फबारी में करीब 13 किलोमीटर का सफर पैदल बर्फ में तय किया है। उन्हें बर्फ में इसको तय करने में चार घंटे का समय लगा है। कहा कि बसों के साथ छोटे वाहनों की आवाजाही न होने से करीब 100 से अधिक लोगों ने जलोड़ी दर्रा को पैदल आरपार किया है। एनएच के अधिशासी अभियंता किशोरी लाल सागर ने कहा कि आनी की तरफ हाईवे जलोड़ी दर्रा तक बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें