फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवी-देवताओं के देवलुओं के साथ लोगों ने डाली कुल्लवी नाटी

Sun, 15 Mar 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के सेऊबाग में जबाड़ी मेलें में देव नृत्य करते देवता।-संवाद
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। सेउबाग स्थित जबाड़ी मेला का रविवार को समापन हो गया है। इस दौरान देवी-देवताओं के देवलुओं ने कुल्लवी नाटी डाली। मेला मैदान में सैकड़ों लोगों ने भी नृत्य कर सबका मनोरंजन किया। कुल्लवी नाटी का नेतृत्व माता के कारदार दोतराम ठाकुर ने किया।
विज्ञापन

वहीं, मेला मैदान में दशमी वारदा, ब्रिंडू देवता और जुआणी महादेव ने देव नृत्य भी किया। जुआणी महादेव के कादार गोपाल महंत ने कहा कि देवता सोमवार को अपने देवालय लौटेंगे, जबकि माता दशमी वारदा और ब्रिंडू देवता हनुमान मंदिर के लिए ढोल की थाप पर रवाना हुए।

बारिश के चलते वाॅलीबाल मैच का फाइनल नहीं हो सका, जो सोमवार को खेला जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक धमेंद्र शर्मा, आशा शर्मा और डीडी नेगी अपनी सुरीली आवाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया। युवा संगठन सेउबाग के सचिव और प्रधान रोहित वत्स धामी ने कहा कि युवा संगठन इस बार स्वर्ण जयंती मना रहा है। इस उपलक्ष्य में फाउंडर मेंबर को संगठन ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

संगठन के फाउंडर सदस्य रहे दोत राम ठाकुर ने बताया कि युवा संगठन 1976 में हमने बनाया था। उस समय यहां पर खेलने के लिए मैदान भी छोटा था। सभी युवाओं ने श्रमदान करते मैदान बनाया था। आज युवा संगठन 50 वर्ष पूरे किए और बेहतरीन व्यवस्था से खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले में आयोजित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें