फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडल जीतने पर खुशी से झूम उठे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। टोक्यो में चल रहे ओलंपिक में भारत को भाला फेंक प्रतियोगिता में शनिवार को पहला गोल्ड मेडल मिला है। इससे जिला कुल्लू के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। शाम के समय साढे़ पांच बजे जैसे भारत के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता तो लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा। लोग गोल्ड की आस में टीवी के आगे करीब एक घंटे तक बैठे रहे।
विज्ञापन

अंत में जैसे ही गोल्ड मेडल मिला तो लोगों ने तालियों के साथ खुशी जताई। कई लोग खुशी से झूम उठे। कई खेल प्रेमियों ने मोबाइल फोन पर ओलंपिक मैच देखा। इसके अलावा कुश्ती में भी बजरंग पूनिया को कांस्य पदक जीता है। भारत ने अभी तक सात मेडल जीते हैं। 2012 में लंदन ओलंपिक खेलों में जीते छह मेडल के रिकॉर्ड को भारत ने तोड़ दिया है। ओलंपिक खेलों को लेकर लोगों की राय भी जानी।
देश के लिए यादगार पल
पूर्व सैनिक जगदीश ठाकुर ने कहा कि नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता है। यह देश के लिए एक यादगार पल है। उन्होंने कहा कि रविवार को भारत ने दो मेडल जीतकर लंदन ओलंपिक का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे अन्य युवाओं को भी प्रोत्साहन मिला है।
विज्ञापन

नीरज ने देश का नाम किया रोशन
खेल प्रेमी हीरा लाल ठाकुर ने कहा कि भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत को गोल्ड मेडल मिलना गर्व का पल है। ओलंपिक खेलों के समापन से एक दिन पूर्व नीरज चोपड़ा ने मेडल जीतकर खुश कर दिया है। उन्होंने देश का नाम रोशन किया है और वह बधाई के पात्र है।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए उठाएं कदम
सुरेश कुमार ने कहा कि ओलंपिक खेलों में भारत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अब केंद्र सरकार के साथ राज्यों सरकारों को खेल को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं। खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए।
मैदानों को बेहतर बनाने की जरूरत
ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि ओलंपिक में भारत को 13 साल बाद गोल्ड मिला है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक जैसे खेल महाकुंभ में भारत के खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करें, इसके लिए सरकारों को खेलों को बढ़ावा देने के साथ मैदानों को बेहतर करना होगा।
कुल्लू के खिलाड़ियों को मिलेगी प्रेरणा
अनिल कुमार ने कहा कि एथलीट में भारत को गोल्ड मेडल मिलने से प्रदेश व जिला कुल्लू के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। नीरज चोपड़ा ने देश का नाम रोशन किया है। सभी तरह के खेलों को बढ़ावा देना चाहिए, जिससे अगले ओलंपिक में और मेडल मिल सके।
पहले ही दौर में रखी जीत की नींव
जगदीश चंद ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पहले ही दौर में भाला 87 मीटर दूर फेंक कर मेडल की नींव रख ली थी। पूरे मुकाबले में कोई भी खिलाड़ी इसके आसपास नहीं पहुंच पाया है। इससे उनकी जीत की राहत भी आसान हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें