फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर में अस्थायी बाजार में खरीदारी के लिए जुटे लोग

विज्ञापन
कुल्लू में पीपल जातर मेले के समापन के बाद लगी अस्थाई मार्केट में खरीदारी करने के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में पीपल जातर के लिए सजे अस्थायी बाजार में रविवार को खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। पिछले कुछ दिनों से कारोबार में मंदी झेल रहे दुकानदारों के चेहरे रविवार को रौनक लौटने से खिल उठे। अवकाश होने के कारण दिनभर बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

कारोबारी पंकज सेठी, दीपक कुमार और सुनील ने बताया कि मेले की शुरुआत में कारोबार उम्मीद के मुताबिक नहीं चला। हालांकि निरंकारी समागम के दौरान बिक्री में तेजी आई, लेकिन उसके बाद फिर मंदी का दौर लौट आया। शनिवार को भी बाजार में कुछ भीड़ रही, मगर रविवार को उमड़ी भारी भीड़ से कारोबारियों को अच्छा लाभ हुआ।
दुकानदारों ने बताया कि इस बार पीपल जातर में अस्थायी दुकानें लगाने के लिए 15 मई तक की अनुमति दी गई है। ऐसे में अब उनके पास केवल पांच दिन का समय शेष है। कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक खरीदार पहुंचेंगे, जिससे उनकी बिक्री में और इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें