फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: योग विधा सीख निरोगी बन रहे लोग

Fri, 03 Jan 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के आयुष वेलनेस केंद्रों पर करवाए जा रहे योग सेशन
विज्ञापन

आयुष पद्धति से उपचार करवाने को तरजीह दे रहे हैं लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में लोगों को निरोगी बनाए रखने के लिए योग की विधाएं सिखाई जा रही हैं। आयुष विभाग के वेलनेस केंद्रों पर योग सेशन करवाए जा रहे हैं।
वेलनेस केंद्रों के अधीन आने वाले गांवों में भी विभागीय टीमें घर-द्वार योग विधाएं सिखा रही हैं। जिले में लोग आयुष पद्धति से उपचार करवाने को तरजीह दे रहे हैं। विभाग भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों को विभिन्न बीमारियों के लक्षणों और उनसे बचाव की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आयुष विभाग ने गत वर्ष जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों में स्थापित वेलनेस केंद्रों में योग सेशन जारी किए। योग प्रशिक्षक लोगों को योग विधाएं और क्रियाएं सिखा रहे हैं। वहीं, ग्रामीणों को निरोग रखने के लिए वेलनेस केंद्रों के अलावा उनके अधीन आने वाले गांवों में भी योगाभ्यास करवाया जा रहा है। इसमें योग प्रशिक्षक ग्रामीणों को सूर्य नमस्कार के साथ योग की विभिन्न क्रियाएं सिखा रहे हैं, जिन्हें ग्रामीण अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वयं को निरोगी बनाए रख सकते हैं। आयुष विभाग की जिला आयुष अधिकारी डॉ. सोनिया दुग्गल ने कहा कि योग को निरंतर करने से लोग निरोग रह सकते हैं। जिले के हर वेलनेस सेंटर में योग सेशन करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा गांवों में शिविरों के माध्यम से भी योग विधाएं सिखाई जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें