कुल्लू। भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर छरोड़नाला के समीप 145 ग्राम चरस के साथ पकड़े आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
कोर्ट ने इन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड दी थी। शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी हो गई। आरोपी शनिवार को फिर से कोर्ट में पेश किए जाएंगे। गौर रहे कि पुलिस ने शक के आधार पर स्कूटर सवार सोलन जिला के अंकुश (20) निवासी सिहारड़ी मुसलमाना डाकघर धर्मपुर तहसील कसौली, जिला सोलन और दिव्य (19) निवासी गुठाहं डाकघर सलोगड़ा तहसील व जिला सोलन के कब्जे से 145 ग्राम चरस बरामद की थी। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि शनिवार को दोनों आरोपी कोर्ट में पेश किए जाएंगे। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। संवाद