कुल्लू। जिला मुख्यालय के ढालपुर स्थित पार्क में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पेंशनरों का धरना पांचवें दिन सोमवार को भी जारी रहा। लंबित मांगों के लिए आंदोलन कर रहे जिले के 18 पेंशनर संगठनों के सदस्यों ने सरकार के प्रति नाराजगी जताई। धरने में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल होकर मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
संयुक्त संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष इंद्र दत्त शर्मा ने कहा कि वर्ष 2019 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की मांगों को प्रदेश सरकार की ओर से पूरा नहीं किया जा रहा है। लंबे समय से इंतजार करने के बावजूद समाधान नहीं होने के कारण पेंशनरों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। संवाद