कुल्लू। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन कुल्लू की जिला कार्यकारिणी ने मासिक बैठकों का शेड्यूल जारी कर दिया है। तय शेड्यूल के अनुसार बंजार खंड की बैठक द्वाला माता मंदिर बंजार में तीन जुलाई को होगी। आनी खंड की बैठक परिधि गृह आनी में चार जुलाई, निरमंड खंड की बैठक परिधि गृह निरमंड में पांच जुलाई तथा भुंतर खंड की बैठक छह जुलाई को शिव मंदिर भुंतर में होगी। इसके अलावा कुल्लू खंड की मासिक बैठक 13 जुलाई को शीतला माता मंदिर सरवरी में होगी।
फेडरेशन के जिला अध्यक्ष आईडी शर्मा ने कहा कि पेंशनरों को बैठक संबंधी तिथियों में परेशानी न हो, इसके लिए फेडरेशन की जिला कार्यकारिणी ने बैठकों का शेड्यूल जारी किया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथियों को संबंधित खंडों के पेंशनर बैठक में उपस्थित रहें। इन बैठकों में जीवन प्रमाण पत्र, आयकर रिटर्न और पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं पर विशेष चर्चा की जाएगी। संवाद