मनाली (कुल्लू)। रोटरी क्लब मनाली ने क्लाथ वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ अन्नपूर्णा दिवस मनाया। इस दौरान बुजुर्गों के साथ भोजन भी किया। रोटरी क्लब की नवनियुक्त प्रधान अलका चौहान और सचिव अमिता शमशेर सिंह के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य अजय अबरोल ने बताया कि रोटरी सत्र 2024-25 एक जुलाई से शुरू हुआ।
उन्होंने बताया कि पूरे विश्व में रोटरी अन्नपूर्णा दिवस मनाती है। रोटरी की नवनियुक्त प्रधान अलका ने कहा कि रोटरी का लक्ष्य केवल जरूरतमंद की जरूरत को पूरा करना ही नहीं, बल्कि उन्हें स्वाभिमान के साथ जीना सिखाना भी है। अगर इंसान का स्वाभिमान जिंदा रहेगा तभी वह व्यक्ति समाज में जी सकता है और तरक्की कर सकता है।
उन्होंने रोटरी की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। वृद्धा आश्रम की संचालिका अनिता ठाकुर ने बुजुर्गों को खुशियां देने के लिए रोटरी क्लब मनाली का आभार जताया। संवाद