फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित वित्तीय देनदारियों का जल्द हो भुगतान : एसोसिएशन

Sun, 18 Jan 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
शाढ़ाबाई में पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एसेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन कुल्लू इकाई की बैठक रविवार को शाढ़ाबाई में हुई। इसकी अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई. अश्वनी सोहल ने की।
विज्ञापन

इस दौरान कुल्लू इकाई के पूर्व प्रधान एवं मुख्य सलाहकार ई. एसएल क्रोफा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इकाई सचिव निहाल नेगी ने एसोसिएशन की गतिविधियों की जानकारी दी। मुख्य सलाहकार ई. एसएल क्रोफा ने समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करने की सलाह दी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्वनी सोहल ने पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को बोर्ड प्रबंधन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने एवं निरंतर फॉलोअप के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बोर्ड प्रबंधन पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान करे। 18 फरवरी को होने वाली बैठक में यूनिट कार्यकारिणी के चुनाव करवाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित पेंशनर रूप सिंह, जिनका वर्ष 2025 में भारी वर्षा के कारण आवासीय मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था, उन्हें एसोसिएशन की ओर से 50 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक भी दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें