कुल्लू में मागों को लेकर पटवार एवं कानूनगो महासंघ जिला इकाई सड़को पर रैली निकालकर मागों को लेकर
- फोटो : संवाद
ढालपुर में सड़क पर उतरकर निकाली रोष रैली
सरकार से आठ मुख्य मांगों को मानने की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पटवारी-कानूनगो संघ का शुक्रवार को सरकार के खिलाफ गुस्सा फूटा। जिला कैडर को बदलकर राज्य कैडर करने के विरोध में पटवारी-कानूनगाे एक सप्ताह से कलम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं।
शुक्रवार को पटवारी-कानूनगो बलवान कमेटी की सिफारिशों को लागू करवाने के लिए सड़क पर उतरे। जिला मुख्यालय स्थित प्रदर्शनी मैदान में एकत्रित होने के बाद पटवारी-कानूनगो ने आठ मांगों को लेकर शहर में रोष रैली निकाली।
रैली संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) एवं कानूनगो महासंघ के बैनर तले प्रदर्शनी मैदान से ढालपुर चौक, लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र, जिला पुस्तकालय, कॉलेज चौक, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू होते हुए उपायुक्त कुल्लू तक निकाली गई। उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। इसके माध्यम से मुख्यमंत्री से निर्णय वापस लेने और बलवान कमेटी की सिफारिशें लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) एवं कानूनगो महासंघ के अध्यक्ष ऋषभ ने कहा कि सरकार जिला कैडर को राज्य कैडर में बदल रही है। इससे कामकाज प्रभावित होगा और एक कार्य को करने में समय भी अधिक लग जाएगा। प्रदेशभर में पटवारी और कानूनगो कर्मचारियों के दफ्तर की हालत खराब है। ऐसे में सरकार बलवान कमेटी की सिफारिशों को जल्द लागू करे और मांगों पर गौर करे। उन्होंने कहा कि कलम छोड़ हड़ताल बलवान कमेटी की सिफारिश के आधार पर हो रही है। पटवारी एवं कानूनगो महासंघ की आठ मुख्य मांगें हैं। उन्हें सरकार पूरा करे।