फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अब आभा एप से होगा मरीजों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों के पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। अब मरीज आभा एप के माध्यम से अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। अस्पताल प्रबंधन ने पंजीकरण काउंटर पर क्यूआर कोड लगाया है जिसे मरीज आभा आईडी से स्कैन कर पंजीकरण करवा सकेंगे। इससे मरीजों और तीमारदारों को लाइनों में लगने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने वीरवार को पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले ऑफलाइन और ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा थी, लेकिन अब आभा एप जुड़ने से मरीजों को तीसरा विकल्प मिला है। मरीजों को अपने मोबाइल फोन में आभा एप इंस्टॉल करना होगा। इस नई प्रणाली की खास बात यह है कि मरीजों को पंजीकरण के लिए कोई अतिरिक्त जानकारी देने की आवश्यकता नहीं होगी।
मरीज का नाम, उम्र और पता आभा आईडी से स्वतः ही प्राप्त हो जाएगा। मरीज को केवल यह बताना होगा कि वह किस ओपीडी में इलाज करवाना चाहता है। पंजीकरण शुल्क भी अब मरीज डिजिटल माध्यम से कर सकेंगे। इसके लिए भी प्रबंधन ने पंजीकरण काउंटर पर क्यूआर कोड लगा दिए हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू में पीलिया के मामले अब बहुत कम हैं। अस्पताल में महज तीन मरीज उपचाराधीन हैं। कहा कि अस्पताल प्रबंधन मरीजों की सुविधा के लिए प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें