फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डाॅक्टरों की हड़ताल से मरीज दूसरे दिन भी बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अस्पतालों में चिकित्सकों की हड़ताल से मरीजों की परेशानियां बढ़ गई हैं। हड़ताल के चलते मीलों सफर तय कर पहुंचे मरीजों को अस्पताल में समय पर न तो उपचार मिला और न ही चिकित्सक। मरीजों को करीब तीन से चार घंटे के लंबे इंतजार के बाद ही चिकित्सकों की सेवाएं मिलीं।
विज्ञापन

मरीज ओपीडी के बाहर दोपहर 12 बजने का इंतजार करते रहे। दोपहर 12:00 बजे के बाद जब ओपीडी शुरू हुई तो उपचार करवाने पहुंचे मरीजों ने राहत की सांस ली। बुधवार को भी मांगों को लेकर कुल्लू जिले में चिकित्सकों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। सुबह 9:30 बजे शुरू होने वाली ओपीडी में डॉक्टर नहीं बैठे। कलम छोड़ हड़ताल के चलते चिकित्सकों ने ढाई घंटे अपनी सेवाएं नहीं दीं। हालांकि कई मरीज उपचार करवाने के लिए सुबह 9:00 बजे से पहले ही पहुंचना शुरू हो गए थे। पंजीकरण करवाने के बाद मरीज ओपीडी के बाहर डॉक्टर के आने का इंतजार करते रहे। खराहल घाटी के पूईद के माधो कैलाश शर्मा ने कहा कि कुल्लू अस्पताल चार जिलों के लोगों को सुविधाएं प्रदान करता है। हड़ताल के चलते मरीज परेशान हैं। सरकार को समस्या का जल्द समाधान निकालना चाहिए। गोकुल चंद ने कहा कि वह मंडी जिले के बालीचौकी से अपनी पत्नी का उपचार करवाने आए हैं, लेकिन हड़ताल के चलते परेशानी हुई है।
चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. कल्याण ने कहा कि बुधवार को भी कलम छोड़ हड़ताल के तहत अस्पताल परिसर में गेट मीटिंग की गई। संघ ने सरकार को मांगों को लेकर दो सप्ताह का समय दिया है। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


मैं 110 किलोमीटर दूर जलोड़ी दर्रा पार कर कुल्लू पहुंचा है। मेरा हर्निया का ऑपरेशन होना है लेकिन मुझे हड़ताल के चलते परेशानी हुई है। दो दिन से मेरा हर्निया का ऑपरेशन लटका है। दोपहर बाद ओपीडी शुरू होने से मेरा ऑपरेशन समय पर नहीं हो रहा है। सरकार समस्या का समाधान जल्द निकाले। -डोला सिंह ठाकुर, आनी जिला कुल्लू

हाथ में चोट लगी थी। मैं सुबह आठ बजे कुल्लू अस्पताल पहुंच गया था, लेकिन यहां आकर पता चला कि चिकित्सक हड़ताल पर हैं। इसके चलते मुझे चार घंटे विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाने के लिए इंतजार करना पड़ा। सैंज से 60 किलोमीटर दूर किराया खर्च कर उपचार के लिए कुल्लू आने के बावजूद समय पर उपचार नहीं मिला। -सुरेश कुमार सैंज, जिला कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें