फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फागली में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के तहत आने वाली पीणी पंचायत के गांव कझियारी में बुधवार को देवता जौड़ा नारायण की फागली धूमधाम से मनाई गई। फागली में जहां देव परंपराओं का निर्वहन किया गया वहीं देवता जौड़ा नारायण के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने देव पूजन तक निराहार रहकर देवता की चाकरी की।
विज्ञापन

देवपूजन के पश्चात ही चाकरी के लिए आए हुए श्रद्धालुओं ने अन्न ग्रहण किया। पूरे गांव में उत्सव का माहौल देखने को मिला। इससे पहले देवता जौड़ा नारायण ने गांव की परिक्रमा देव वाद्ययंत्रों ढोल, नगाड़े, नरसिंगों की स्वरलहरियों के बीच की। परिक्रमा का सिलसिला सुबह दस बजे के बाद शुरू हुआ। देवता करडू भंडार से निकले और परिक्रमा के बाद अपने मंदिर तक पहुंचे। यहां पर माता भागासिद्ध और देवता नारायण के गूरों ने देवखेल की। इसके बाद अन्य देव परंपराओं को निभाया गया। गौर रहे कि पीणी फागली के लिए देवता जौड़ा नारायण के मंदिर को फूलों से सजाया गया था। वहीं ग्रामीणों की ओर से फागली में आए हुए मेहमानों को पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए। स्थानीय निवासी किरन भारद्वाज और दिनेश कुमार ने कहा कि फागली के दौरान श्रद्धालुओं ने देवता की चाकरी की।
पिछला ग्रामंग में भी मनाई फागली
लगघाटी के तहत आने वाले गांव पिछला ग्रामंग में देवता त्रिजुगी नारायण में बुधवार को बड़ी फागली मनाई गई। इस दौरान देव परंपराओं का निर्वहन किया गया। गौर रहे कि पिछला ग्रामंग में 18 फरवरी को फागली का आगाज हुआ था। 19 और 20 फरवरी को विश्राम रहा। श्रद्धालुओं ने देवता से सुख-समृद्धि की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें