मनाली। डीएवी पब्लिक स्कूल में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को हाइक के साथ समापन हुआ। इसके साथ ही रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें 30 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। हाइक के दौरान स्काउट्स एवं गाइड्स ने प्रकृति के बीच अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और पर्यावरण संरक्षण का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया।
विद्यार्थियों को मार्ग चिह्नों का उपयोग, प्रकृति अवलोकन, सामूहिक कार्य, सुरक्षा उपाय और सेवा भावना से जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता हिम्मत सिंह ठाकुर, स्काउट मास्टर नरेश ठाकुर और गाइड कैप्टन रीना ठाकुर ने विद्यार्थियों से शिविर में सीखी गई बातों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। संवाद