फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: माध्यमिक विद्यालय शरची की छत का हिस्सा गिरा

Sat, 24 Jan 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फ का भार नहीं कर पाया सहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के कारण कई स्थानों में नुकसान भी हो रहा है। उपमंडल बंजार में शरची स्थित माध्यमिक विद्यालय की छत का काफी बड़ी हिस्सा भी बर्फबारी के चलते गिर गया है। इससे स्कूल को काफी नुकसान होने की जानकारी है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार स्कूल भवन के बरामदे की छत बर्फ का भार सहन नहीं कर पाया है। इस कारण बरामदे की छत का हिस्सा गिर गया है। गनीमत यह रही कि इसमें किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। इस संबंध में शिक्षा विभाग उप निदेशक प्रारंभिक सुनील दत्त ने बताया कि इस संदर्भ में खंड शिक्षा अधिकारी को नुकसान के आंकलन करने के आदेश दिए गए हैं। विभाग नुकसान का आंकलन कर इसकी मरम्मत के लिए उचित कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें