फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्ण-करसोग में सैलानियों के लिए बनेंगे स्नानगृह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। देश-विदेश के सैलानियों के पसंदीदा पर्यटन स्थल मणिकर्ण और कसोल में अब स्नानागृह और शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इसका लाभ हजारों सैलानियों और लोगों को मिलेगा। मणिकर्ण में मंदिर के समीप खाली भूमि पर दोमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इसमें कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि कसोल और मणिकर्ण में ही दो से तीन अन्य जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि जिला प्रशासन ने मौजूदा पार्किंग को वन विभाग को विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इस क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने के लिए योजना बनाई गई है। यहां कचरा निष्पादन सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। साडा क्षेत्र में ठोस कचरा निष्पादन (एसटीपी) संयंत्र लगाने के लिए ढाई बीघा जमीन चिह्नित की गई है। इसके निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

...........
अवैध कब्जे हटाएंगे एसडीएम, नोटिस होंगे जारी
उपायुक्त ने कहा मणिकर्ण-कसोल में सड़क किनारे व वन भूमि में अनाधिकृत कब्जे हो रहे हैं जिससे लोगों को असुविधा हो रही है। इन कब्जों को तुरंत हटाने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए। उन्होंने इस पूरे क्षेत्र में सड़क किनारे लगाए गए अनाधिकृत होर्डिंग्स, पोस्टर व बैनरों को तुरंत हटवाने के लिए नगर नियोजन विभाग को निर्देश दिए हैं। इस संबंध में नोटिस भी जारी किए जाएं। इस दौरान ग्राम एवं नगर नियोजक रासिक शर्मा ने बैठक की कार्रवाई का संचालन करते हुए कहा कि पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों पर तेजी से कार्य चला है।
............
फास्ट टैग से जुड़ेंगे टोल बैरियर, जाम से मिलेगी निजात
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि टोल बैरियर को फास्ट टैग से जोड़ेंगे। इससे यातायात जाम की समस्या से निजात मिलेगी। उपायुक्त ने डंपिंग स्थलों को घाट में विकसित करने के लिए वन विभाग को कहा है। वहीं उपायुक्त एक बार फिर से संबंधित अधिकारियों व ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ साडा क्षेत्र और अधिक सुविधाओं के सृजन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए संयुक्त निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें