फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भाषण प्रतियोगिता में प्रथम रहीं परिष्टि ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में जिला कुल्लू की परिष्टि ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया है। राज्य स्तर की प्रतियोगिता शुक्रवार को शिमला में हुई। इसमें हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

परिष्टि ठाकुर ने कुल्लू का प्रतिनिधित्व कर प्रथम स्थान हासिल किया। परिष्टि को एक लाख का पुरस्कार दिया गया। परिष्टि ने अपनी जीत का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने परिष्टि को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मौहल की परिष्टि ठाकुर ने कुल्लू जिले का नाम ऊंचा किया है। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद परिष्टि का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें