कुल्लू। व्यापार मंडल कुल्लू की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए तीन मार्च को बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर एक रामशिला से वार्ड नंबर तीन ब्यासा मोड़ तक के दुकानदारों और व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है।
बैठक में व्यापार मंडल की उपसमितियां भी गठित की जाएंगी और आगामी कार्यशैली पर विचार किया जाएगा। प्रधान मदन सूद ने कहा कि व्यापार मंडल दुकानदारों और व्यापारियों के हितों को देखते हुए कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि विगत वीरवार को मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक कुल्लू, उपायुक्त आबकारी एवं कराधान, खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा निरीक्षक से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य संरक्षक दिनेश सेन, उपाध्यक्ष जगदीश बंगा, महासचिव सुबोध सूद आदि मौजूद रहे। संवाद