फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: परी एंजल मॉडल स्कूल ने मनाया सालाना समारोह

विज्ञापन
परी एंजल मॉडल स्कूल, लरांकेलो में वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं।-संवाद
विज्ञापन
नग्गर (कुल्लू)। परी एंजल मॉडल स्कूल लरांकेलो में मंगलवार को वार्षिक समारोह मनाया गया। दसवीं कक्षा के स्कूल टॉपर नितेश बिष्ट ने अपने माता-पिता के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, देशभक्ति प्रस्तुति, शिव तांडव, चंबा का लोक नृत्य और फिल्मी गीतों पर डांस प्रस्तुत किया। गुरुकुल से डिजिटल शिक्षा तक नाटक और कुल्लू की पारंपरिक नाटी समारोह के मुख्य आकर्षण रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रोमिला ठाकुर ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। स्कूल के एमडी कमल ठाकुर ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता भी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें