फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अंडर-14 तलवारबाजी स्पर्धा में पंखुड़ी और कार्तिक ने मारी बाजी

Thu, 16 Oct 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के गदौरी शमशी में स्थित एकेडमिक हिल्स पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता
विज्ञापन
एकेडमिक हिल्स पब्लिक स्कूल में तलवारबाजी प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

समापन समारोह में छात्राओं ने कुल्लवी नाटी से मोहा सबका मन
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। जिले के गदौरी शमशी स्थित एकेडमिक हिल्स पब्लिक स्कूल में तलवारबाजी प्रतियोगिता का समापन हो गया। जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में अंडर-14, 17, 19 के 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर और उनके साथ विशेष तौर पर संघ के अध्यक्ष राजेश, संघ के उपाध्यक्ष नरोत्तम उपस्थित थे। उन्होंने प्रतिभागियों और विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनसे खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया। समापन समारोह के दौरान छात्राओं ने कुल्लवी नाटी भी डाली।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अंडर-14 छात्रा वर्ग की एपि तकनीक स्पर्धा में पंखुड़ी पहले, दूसरे स्थान पर यशमीन और अरूही तीसरे स्थान पर रहीं। साबरे तकनीक में विधि प्रथम, दूसरे पर अरूनिता, तीसरे में सरिता रहीं। फॉयल में जिमेध प्रथम और अदिती दूसरे स्थान पर रहीं।

छात्र वर्ग में एपि तकनीक में कार्तिक प्रथम, दूसरे पर विनायक, तीसरे में आदित्य रहे। साबरे तकनीक में निर्भया प्रथम, पियूश दूसरे और आरुष तीसरे स्थान पर रहे। फॉयल तकनीक में प्रथम आयूष, दूसरे पर तेंजिन और तीसरे में शिवेन रहे।
विज्ञापन


अंडर-19 छात्रा की एपि तकनीक में पहले स्थान पर राखी, दूसरे पर राइमा और तीसरे पर रिया रहे। छात्र वर्ग में साबरे तकनीक की प्रतिस्पर्धा में शौर्या शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। एपि तकनीक में प्रथमेश प्रथम, अमृयांश दूसरे और मोहित तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें