फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दरेढ़ नाले का जलस्तर बढ़ने से 14 घंटे बंद रहा पांगी मार्ग

विज्ञापन
उदयपुर-पांगी मार्ग पर दरेहड़ नाला में आई बाढ़ से आए मलबे में हटाने में जुटी बीआरओ की मशीनरी।-सं
विज्ञापन
कुल्लू। संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी मार्ग पर उदयपुर और पांगी के बीच दरेढ़ नाले का जलस्तर बढ़ने से सड़क करीब 14 घंटे तक बंद रही। बुधवार देर शाम करीब नौ बजे नाले में अचानक जलस्तर बढ़ने से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई।
विज्ञापन

सड़क बंद होने के कारण पांगी से कुल्लू और कुल्लू से पांगी जाने वाले करीब 35 वाहन दरेढ़ नाले के दोनों ओर फंस गए। वीरवार सुबह नाले का जलस्तर कम होने के बाद बीआरओ ने सड़क बहाली का काम शुरू किया। बीआरओ की टीम मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची और पूर्वाह्न 11 बजे सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया। बीआरओ 94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस कोचर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सुबह करीब आठ बजे मशीनरी मौके पर भेज दी गई थी। नाले में पानी का जलस्तर अधिक होने के कारण सड़क बहाल करने में समय लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें