क्रिकेट स्पर्धा में शलीण ने सीएम चंसारी को 45 रनों से दी मात
....................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रोचक मुकाबले हो रहे हैं। कुल्लू जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच डीसीसी पनगां और याराना इलेवन के बीच हुआ। इसमें याराना इलेवन 19.1 ओवर में 108 रनों पर ऑलआउट हो गई। डीसीसी पनगां ने मैच 17.4 ओवर में छह विकेट खोकर 112 रन बनाकर मैच जीत लिया।
वहीं, दूसरा मैच शलीण वॉरियर्स और सीएम चंसारी के बीच हुआ। शलीण वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में दस विकेट खोकर 156 रन बनाए। टीम के लिए अमित ने 24 बाल में 52 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी सीएम चंसारी 15 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हुई। ऐसे में शलीण वॉरियर्स ने 45 रनों से मैच जीता। टीम के लिए विक्की ने दो ओवर में सात रन देकर तीन और राहुल ने तीन ओवर में 13 रन देकर दो विकेट लिए।
000