फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आशा कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों में लोगों को घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं के लिए छठे और सातवें मॉड्यूल के तहत प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें आशा कार्यकर्ताओं को नवजात शिशुओं और माताओं की देखभाल का प्रशिक्षण दिया। इसमें आशा कार्यकर्ता को उनके दायित्व और कामकाज संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

वहीं, जन शिक्षा एवं संप्रेक्षण अधिकारी निर्मला महंत और स्वास्थ्य शिक्षिका ममता चौहान कार्यशाला में मुख्य वक्ता रहीं। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं को उनके प्रारंभिक कार्य से लेकर मरीजों की देखभाल तक की सभी बारीकियां सिखाईं। आशा कार्यकर्ताओं को लोगों से सौहार्दपूर्ण तरीके से उनका उपचार और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने प्रशिक्षण दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें