फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जीत के जश्न में डूबी पंचायतें, सुबह तक गूंजती रही नाटी

Thu, 28 May 2026 10:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की 85 पंचायतों में पहले चरण के मतदान के बाद मंगलवार देर रात तक मतगणना का दौर चलता रहा। परिणाम घोषित होते ही गांवों में जीत का जश्न शुरू हो गया, जो बुधवार सुबह तक जारी रहा। विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नाटी डालकर खुशी मनाई।
विज्ञापन

इस बार पंचायत चुनाव में कई पंचायतों में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। वार्ड सदस्य से लेकर उपप्रधान और प्रधान पद तक कई सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। कुछ पंचायतों में तो परिणाम बराबरी पर अटक गए और आखिरकार पर्ची सिस्टम से जीत-हार का फैसला करना पड़ा।
मतगणना देर रात तक चलने के कारण जिले के ग्रामीण इलाकों में पूरी रात जश्न का माहौल बना रहा। कहीं ढोल की थाप सुनाई दी तो कहीं समर्थकों ने आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें