केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति में पंचायत चुनाव के बीच एक कथित ऑडियो वायरल होने से राजनीतिक माहौल गरमा गई है। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर वोट के बदले पैसे और शराब देने की बात कही जा रही है। जिला भाजपा की ओर से जारी एक बयान में भाजपाइयों ने कांग्रेस पर धनबल से चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि ऑडियो की कॉपी पुलिस को सौंप दी गई है। भाजपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष कार्रवाई करने की मांग की है। ऑडियो की सत्यता का जांच के बाद पता चलेगा। संवाद