फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पंचायत समिति सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। विकास खंड कुल्लू की पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। खंड विकास कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) कुल्लू निशांत ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर सदस्यों ने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा ग्रामीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। सभी सदस्यों ने विधिवत रूप से पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
एसडीएम निशांत ठाकुर ने चुनाव में जीत हासिल कर पंचायत समिति का हिस्सा बनने पर सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है और इसकी भूमिका क्षेत्र के समग्र विकास में बेहद अहम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से सदन में उठाएंगे तथा उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की इस जमीनी संस्था का उद्देश्य विकास खंड के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक गांव और परिवार तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कुल्लू लक्ष्मी चंद शर्मा, पंचायत इंस्पेक्टर नवीन कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें