कुल्लू कॉलेज में विज्ञान दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में मंगलवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस दौरान पॉवर प्वाइंट प्रेजेटेंशन, वर्किंग एवं नॉन वर्किंग मॉडल, पोस्टर मेकिंग, कोलॉज और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पल्लवी ने सबसे सुंदर पोस्टर बनाया है।
रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रिजबाला ने बताया कि पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में कनिका को प्रथम मिला है। नॉन वर्किंग मॉडल में श्वेता ग्रुप ने पहला और रेखा ग्रुप को दूसरा स्थान मिला। वर्किंग मॉडल में हेमंत ग्रुप को पहला और मुकुंद ग्रुप ने दूसरा स्थान पाया। पोस्टर मेकिंग में पल्लवी ने प्रथम और देवांगना ने द्वितीय, कोलॉज मेकिंग में मेघना ने प्रथम और प्रियंका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली में पल्लवी ग्रुप को पहला और अनामिका ग्रुप को दूसरा, क्विज में अक्षय ग्रुप को पहला और हेमंत ग्रुप को दूसरा स्थान मिला। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. रोशन लाल, प्रो. सोम किशन, डॉ. रामनाथ, प्रो. ललित शर्मा, प्रो. सपना वर्मा, प्रो. मोनिका आदि मौजूद रहे। संवाद