फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलगाम हमला पाकिस्तान की सोची समझी चाल : गोविंद ठाकुर

Mon, 05 May 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हिमाचल और कुल्लू में रह रहे पाकिस्तान नागरिको को वापस
विज्ञापन
पाकिस्तान में मची उथल पुथल, कुल्लू में भाजपा ने किया आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में भाजपा ने कुल्लू में प्रदर्शन किया। इसमें प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमला पाकिस्तान की सोची-समझी चाल है।
कहा कि केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। इससे पाकिस्तान में उथल-पुथल मच गई है। भारत में अधिकृत और अनाधिकृत रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिक वापस भेजने का निर्णय लिया है। देश के अधिकतर राज्यों ने कार्रवाई शुरू की गई है, लेकिन प्रदेश सरकार हिमाचल में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को ढूंढने और उन्हें वापस भेजने के प्रति गंभीर नहीं है। आरोप लगाया कि कांग्रेस को अभी भी वोट की चिंता है। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 दमदार कदम उठाए हैं। भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता खत्म कर दिया, अटारी-वाघा बॉर्डर को तुरंत बंद कर दिया, सभी पाकिस्तानी नागरिकों के भारतीय वीजा रद्द किया। उन्होंने कहा कि देश में पाकिस्तान के 89 लाख 215 और हिमाचल में 5000 लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय के प्रदर्शनी मैदान में भाजपाई एकत्रित हुए। इसके बाद आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में ढालपुर चौक होते हुए उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचे। यहां धरना दिया और उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। इस दौरान प्रदर्शन में जिला भाजपा अध्यक्ष अमित सूद, बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता महेश्वर सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा सहित भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें